फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: भारी बारिश से दरकते पहाड़, देख सैलानियों आवाजाही घटी; शहर के होटलों में लगातार घट रही ऑक्यूपेंसी

Wed, 02 Jul 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, भूस्खलन होने और पेड़ ढहने की घटनाएं देखने के बाद शिमला में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। दस दिन पहले तक रात 11:00 बजे सैलानियों से गुलजार रहने वाला राजधानी का ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड अब देर शाम 9:00 बजे ही सुनसान हो रहा है। 
विज्ञापन
मंगलवार रात 9:00 बजे खाली रिज मैदान और लक्कड़ बाजार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भारी बारिश के चलते बादल फटने, भूस्खलन होने और पेड़ ढहने की घटनाएं देखने के बाद हिल्स क्वीन शिमला में सैलानियों की आवाजाही घटने लगी है। शहर के कई होटलों में एडवांस बुकिंग तक रद्द होने की नौबत आ गई है।दस दिन पहले तक रात 11:00 बजे सैलानियों से गुलजार रहने वाला राजधानी का ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड अब देर शाम 9:00 बजे ही सुनसान हो रहा है। मंगलवार रात भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रात 8:00 बजे तक तो सैलानी रिज और मालरोड पर चहल पहल करते नजर आए। लेकिन इसके बाद यह खाली होने लगे।

विज्ञापन


लोअर बाजार 9:00 बजे तक सुनसान हो गया। इसके बाद नगर निगम ने बाजार की सफाई शुरू कर दी। शहर में सैलानियों की आवाजाही कम होने और भारी बारिश को देखते हुए बाजारों में ज्यादातर दुकानें भी 8:30 बजे तक बंद हो रही हैं। पहले शहर में रात 10:00 बजे तक दुकानें खुल रही थी। कारोबारियों की माने तो शहर में अब पर्यटन कारोबार घटकर 30 फीसदी रह गया है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मकान ढहने के वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं। इसे देखने के बाद सैलानी भी पहाड़ों पर घूमने का प्लान रद्द कर रहे हैं। मालरोड के कारोबारी संजीव कुमार ने बताया कि अब शहर में सैलानियों की आमद घट गई है। इसका बड़ा कारण भारी बारिश से नुकसान होना है। साल 2023 में भी सैलानियों ने शिमला की आपदा देखी है। इसीलिए इस पर भी बारिश को देखते हुए आमद घट रही है।

विज्ञापन

अब वीकेंड पर ही कारोबार: सह सचिव
शिमला व्यापार मंडल के सहसचिव तरुण राणा ने कहा कि अब शहर में वीकेंड पर ही सैलानी आ रहे हैं। इनकी संख्या भी पहले से घटकर एक तिहाई रह गई है। मालरोड और लक्कड़ बाजार में दस दिन पहले तक जो रौनक थी, अब वह गायब है। शिमला में मंगलवार को भी भारी बारिश हुई है जिसके चलते कम ही सैलानी पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें