सोमवार को कालीबाड़ी हॉल में सीटू, हिमाचल किसान सभा, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, एआईएलयू व जनवादी संगठनों का संयुक्त अधिवेशन हुआ। वहीं सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि अधिवेशन में निर्णय लिया है कि जनता की व्यापक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करने के लिए 27 सितंबर को शिमला शहर में रैली की जाएगी
कालीबाड़ी हॉल में सोमवार को सीटू, हिमाचल किसान सभा, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, एआईएलयू व जनवादी संगठनों का संयुक्त अधिवेशन हुआ। इसमें पूर्व माकपा विधायक राकेश सिंघा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आरएसएस व इसके अनुषांगिक संगठनों की ओर से सुनियोजित तरीके से एक समुदाय विशेष के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा का वातावरण बनाया जा रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन
वहीं सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि अधिवेशन में निर्णय लिया है कि जनता की व्यापक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करने के लिए 27 सितंबर को शिमला शहर में रैली की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रदेश में जो वातावरण बना है, उससे शांति व्यवस्था भंग हो रही है और अराजकता का वातावरण बन रहा है। उधर, अधिवेशन में माकपा के पूर्व महापौर संजय चौहान, जगत राम, फालमा चौहान, जगमोहन ठाकुर, सत्यवान पुंडीर, हितेंद्र ठाकुर, कमल शर्मा, संतोष, सोनिया, महेश वर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, रीना तंवर, राजेंद्र चौहान मौजूद रहे।