फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सुन्नी में पिता और बेटी संदिग्ध हालात में लापता, सड़क किनारे खड़ी मिली पिकअप

Wed, 16 Sep 2026 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 दोनों 12 सितंबर की शाम पिकअप गाड़ी में कुमारसैन की ओर निकले थे लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों की तलाश के दौरान उनकी पिकअप गाड़ी ओगली गांव के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक पिता और बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों 12 सितंबर की शाम पिकअप गाड़ी में कुमारसैन की ओर निकले थे लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों की तलाश के दौरान उनकी पिकअप गाड़ी ओगली गांव के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। गाड़ी का कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ था जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। लापता व्यक्ति की पत्नी सुनीता देवी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सुन्नी थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार उनके पति कुलदीप और 18 वर्षीय बेटी स्नेहा 12 सितंबर की शाम अपनी पिकअप गाड़ी संख्या एचपी 06 सी-6062 में कुमारसैन की ओर गए थे। देर रात करीब 1:30 बजे कुलदीप ने फोन कर परिजनों को पंदोआ पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों से संपर्क नहीं हो पाया। इनके मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। परिजनों ने जब दोनों की तलाश शुरू की तो ओगली गांव के पास सड़क किनारे पिकअप गाड़ी खड़ी मिली।
विज्ञापन

गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था और उसका कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन, रास्ते में उनकी गतिविधियों और पिकअप गाड़ी के आसपास मिले संभावित सुरागों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पिता-पुत्री आखिरी बार कहां देखे गए थे और उनके साथ क्या हुआ। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें