फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024 5th Day: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में सोमवार को 43 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 07 Oct 2024 08:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/श्रीनयनादेवी जी।

सार

सोमवार को हिमाचल के शक्तिपीठों में 43 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में पांचवें नवरात्रे के अवसर पर दशर्न के लिए उमड़े भक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में सोमवार को 43 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया। जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में पांचवें नवरात्र को भारी भीड़ उमड़ी। शक्तिपीठ ज्वालामुखी, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 23 हजार श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन किए। सोमवार को ज्वालामुखी में 12 हजार, चामुंडा में 3 हजार और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 8 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। तीनों मंदिरों में सुबह से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


उधर श्रीनयनादेवी जी मंदिर में सोमवार को करीब 20,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु मां के दरबार आते रहे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे खोले जा रहे हैं। रात 12 से 2 बजे तक की जा रही सांयकालीन आरती में माता जी को चने एवं पुरी का प्रसाद लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में जहां पर पूजा अर्चना की, वहीं पर घर की सुख-शांति के लिए हवन यज्ञ भी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें