हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। प्रसव के महज कुछ घंटों बाद ही एक दंपती अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। इस घटना ने न गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार नेपाल मूल की महिला को सोमवार को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव हुआ और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के कुछ ही घंटों बाद दंपती बिना किसी को सूचना दिए अस्पताल से गायब हो गया और नवजात बच्ची को वार्ड में ही छोड़ गया।
एक दंपती अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है। - डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर