फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में शून्य संख्या वाले 12 स्कूलों में साइंस, पांच में कॉमर्स संकाय बंद; सूची जारी

Sat, 07 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ऐसे 12 स्कूलों की सूची जारी की है जिनमें विद्यार्थियों की संख्या शून्य थी। इन स्कूलों में मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय खत्म कर दिए गए हैं। पांच स्कूलों में कॉमर्स की पढ़ाई भी नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शून्य संख्या वाले 12 स्कूलों में मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय खत्म कर दिए गए हैं। पांच स्कूलों में कॉमर्स की पढ़ाई भी नहीं होगी। इसके अलावा 30 स्कूलों में आर्ट्स संकाय से संबंधित कई विषयों की पढ़ाई नहीं होगी। इन स्कूलों में दाखिले की संख्या शून्य होने के कारण यह फैसला लिया गया है। कुल 47 स्कूल इस सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन


इन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत 67 प्रवक्ताओं के अन्य स्कूलों में तबादले करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 19 प्रवक्ताओं को विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में स्थानांतरित करने के शुक्रवार को निर्देश भी जारी हो गए। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले विषयों के स्कूलों की सूची जारी करते कहा कि बीते कुछ शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में संबंधित विषयों में विद्यार्थियों के दाखिले नहीं हो रहे थे। इसके चलते अब ऐसे विषयों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

चंबा-कांगड़ा-कुल्लू में एक-एक, हमीरपुर में छह, किन्नौर-ऊना में दो-दो, लाहौल-स्पीति में तीन, बिलासपुर में 11 और ऊना में 20 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कुछ विषयों में विद्यार्थियों के दाखिले शून्य पाए गए हैं। बंद किए गए विषयों में समाज शास्त्र, गणित, भूगोल, बायोलॉजी, संस्कृत, होम साइंस, अर्थशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री और म्यूजिक वोकल विषय शामिल हैं। शुक्रवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। इन स्कूलों में कार्यरत संबंधित विषयों के प्रवक्ताओं के अब अन्य स्कूलों में तबादले होंगे। शुक्रवार को 19 स्कूल प्रवक्ताओं के तबादला आदेश जारी भी कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें