सख्ती के बावजूद संजौली में अभी भी बैठ रहे तहबाजारी
शहर के संजौली बाजार में कुछ तहबाजारियों को न उठाए जाने पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। नगर निगम और पुलिस विभाग इन तहबाजारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। संजौली चौक के पास सड़क किनारे इनकी दुकानें लग रही हैं। नगर निगम ने इस क्षेत्र से ज्यादातर तहबाजारियों को तो हटा दिया है लेकिन कुछेक पर कार्रवाई नहीं की जा रही। नगर निगम का कहना है कि जो तहबाजारी पंजीकृत नहीं हैं, उन सभी को हटाया जा रहा है।