फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: सड़क से चिनाब नदी किनारे गिरी कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत, तीन घायल

Mon, 19 Oct 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।

सार

 लाहौल घाटी के उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास बरातियों की एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन भाइयों समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उदयपुर-तिंदी सड़क से चिनाब नदी किनारे गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास बरातियों की एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन भाइयों समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो सगे व एक चचेरा भाई शामिल है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, कार (एचआर-03पी-3251) में कुल सात लोग सवार थे। सभी तिंदी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि सलग्रां से बरात दुल्हन लेने तिंदी गई थी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

वापसी के दौरान मोडा-बीर मंदिर के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को भी बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि हादसे में शिव कुमार व अजय निवासी सलग्रां (थनवानी) और कार्तिक पुत्र जारम चंद निवासी सलग्रां की मौत हुई है। शिव कुमार और अजय सगे भाई थे। जबकि चचेरे भाई विवेक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायलों में सलग्रां निवासी रोहित, समीर और वाहन चालक पुष्पेंद्र निवासी भुजुंड शामिल हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें