वापसी के दौरान मोडा-बीर मंदिर के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को भी बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि हादसे में शिव कुमार व अजय निवासी सलग्रां (थनवानी) और कार्तिक पुत्र जारम चंद निवासी सलग्रां की मौत हुई है। शिव कुमार और अजय सगे भाई थे। जबकि चचेरे भाई विवेक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायलों में सलग्रां निवासी रोहित, समीर और वाहन चालक पुष्पेंद्र निवासी भुजुंड शामिल हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।