फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Dhawan: फर्स्ट क्लास में 100 मैच खेलने वाले सूबे के दूसरे खिलाड़ी बने ऋषि धवन

Thu, 30 Jan 2025 05:38 PM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऋषि धवन से अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय और टी-20 मैच खेलने वाले ऋषि एकमात्र खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऋषि धवन 100 मैच खेलने वाले प्रदेश से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 100 से अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड पारस डोगरा के नाम है। पारस डोगरा 141 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 9,753 रन बनाए है। रणजी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी पारस डोगरा ने नाम है। इसके अलावा फर्स्ट क्लास में 31 शतक लगाने को रिकॉर्ड भी उनके नाम है। भले ही पारस डोगरा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऋषि धवन से अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय और टी-20 मैच खेलने वाले ऋषि एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में ऋषि धवन ने 134 एक दिवसीय मैच खेले है। जबकि पारस डोगरा ने 124 मैच खेले हैं।

विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में ऋषि धवन ने 135 टी-20 और पारस डोगरा ने 105 टी-20 मैच खेले है। अब दोनों खिलाड़ियों ने सीमित ओवर क्रिकेट (टी-20 और वनडे) से संन्यास ले किया। वहीं इस रणजी के बाद लाल गेंद से भी संन्यास लेने का मन बना लिया है। पारस डोगरा और ऋषि धवन के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले हिमाचली खिलाड़ियों की लिस्ट में संग्राम सिंह, राजीव नैयर और विक्रमजीत मलिक का नाम है। इन खिलाड़ियों ने 80 से अधिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट के मैच खेले हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट से कई वर्ष पहले संन्यास ले लिया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने ऋषि धवन को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पारस डोगरा के बाद शामिल होने पर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें