कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भंग होने के बाद से नई भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य चयन आयोग के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पायलट आधार पर ऑनलाइन भर्ती आउटसोर्स एजेंसी एडसिल के माध्यम से हुई है। अब उसी आधार पर नई एजेंसी सीबीटी करवाएगा। बीते ढाई वर्षों से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवा भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। अब भर्ती के लिए आउटसोर्स एजेंसी तय होने से नौकरी की आस बंधी है। जेबीटी और टीजीटी के साथ अन्य 10 पोस्टकोड के तहत 75 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इनमें एक प्लेट मेकर (ऑफसेट) (प्रशिक्षु) के एक पद के लिए महज एक आवेदन प्राप्त हुआ है। राज्य चयन आयोग के सचिव डाॅ. विक्रम महाजन ने कहा कि भर्ती के लिए आउटसोर्स एजेंसी तय कर ली गई है। जल्द ही सीबीटी के आयोजन के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।