फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravan Dahan Shimla: जाखू में सीएम ने किया रावण दहन, नाभा के युवक मंडल ने झांकियों से दर्शाये युद्ध के दृश्य

Thu, 02 Oct 2025 07:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Ravan Dahan Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने शाम 6:30 बजे रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जाखू मंदिर में कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़, पुतले फूंके। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में वीरवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने शाम 6:30 बजे रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर में नाभा युवा कला केंद्र की ओर से झांकी भी निकाली गई। झांकियां नाभा से शुरू हुई और एजी चौक से लोअर बाजार, शेर ए पंजाब होते हुए रिज पहुंची और इसके बाद झांकियां 4:30 बजे जाखू हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में उन्होंने श्रीराम और रावण सहित कुंभ कर्ण और मेघनाद के युद्ध के दृश्यों को दर्शाया। इस दौरान जाखू में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सीएम सुक्खू ने कार्यक्रम में सभी को दशहरा की हार्दिक शुभ कामनाएं और बधाई दी।



इसके अलावा मुख्यमंत्री ने समरहिल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी शाम 7:00 बजे शिरकत की और रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों दहन किया। यहां कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से ही शुरू हो गया था। इनमें विभिन्न वर्गों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें लेमन स्पून रेस, थ्री लैग रेस, छोटे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता और रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पहले यहां क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस अवसर पर दोपहर 12:00 बजे चित्रकला प्रतियोगिता होगी और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को 5:30 बजे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद लोगों के लिए डीजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजौली और अन्य जगहों पर भी लोगों ने रावण दहन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें