फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा से किया रेप, MMS बनाया

Tue, 11 Feb 2014 12:41 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में नाबालिग ने छात्रा से रेप कर उसका अश्लील एमएमएस बना डाला। आरोपी नाबालिग बारहवीं का छात्र है और रेप की शिकायत दर्ज करवाने वाली छात्रा दसवीं में पढ़ती है। दोनों शहर के एक उपनगर में रहते हैं और एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तो इसलिए हुआ था किन्नौर में हुए लामा का मर्डर

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रेप के आरोप कितने सही हैं, इसका पता लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

पत्नी का MMS बनाकर दोस्तों को बांट दिया

पुलिस के मुताबिक शनिवार को शिमला शहर में ही पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में लड़की को भी बुलाया गया था। लड़की का कहना है कि उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी गई। उसके पीने के बाद उसे नशा सा छाने लगा और सुध बुध खो बैठी। इसके बाद आरोपी उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसे घर के बाहर छोड़ा और फरार हो गया। अगले दिन रविवार को उसे कॉल कर डराया और धमकाया गया। उससे कहा गया कि अगर किसी से यह बात कही तो एमएमएस इंटरनेट पर डाल देगा।

इंटरनेट से पहुंच रहा है गौरेया को खतरा?

धमकी से डर कर लड़की ने अपनी मां को आपबीती सुनाई जिस पर महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। आरोपी लड़के का पिता निजी ठेकेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी छात्र को धर लिया है और मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।

वारदात के समय आरोपी के साथ और कौन-कौन मौजूद थे, उस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। एएसपी सौम्या ने कहा कि शिकायत के आधार पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें