फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान

Fri, 06 Nov 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।

सार

शिमला जिले के रामपुर बुशहर की नोगवैली में भालुओं के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार सुबह नोगीधार के पास खेतों में काम करने गई एक महिला पर काले भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन
भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर की नोगवैली में भालुओं के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार सुबह नोगीधार के पास खेतों में काम करने गई एक महिला पर काले भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की पहचान शीतला देवी पत्नी शेर सिंह निवासी धार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शीतला देवी सुबह करीब आठ बजे गांव से कुछ दूर अपने खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया और उनकी टांगों को बुरी तरह नोच डाला। महिला के साथ मौजूद पालतू कुत्ते ने भालू पर हमला कर दिया, जिससे महिला की जान बच सकी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजन घायल महिला को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल रामपुर लेकर पहुंचे। पूर्व वार्ड पंच आत्मा राम ने घटना की जानकारी दी। गौरतलब है कि मंगलवार को बेसड़ी गांव के पास भी भालू ने एक भेड़पालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों का खेतों और जंगलों में जाना मुश्किल हो गया है। उधर, वन मंडल अधिकारी गुरु हर्ष ने बताया कि भालुओं के हमलों को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 18 से 20 कर्मचारियों की टीम बनाकर गश्त शुरू कर दी गई है। बेसड़ी गांव के पास भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, जबकि जगूनी गांव के पास भी पिंजरा स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले खेतों और जंगलों में न जाने तथा एहतियात बरतने की अपील की। घायल महिला को विभाग की ओर से नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें