फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 5 जून को युवा उत्सव का आयोजन

Wed, 17 May 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मनाए जा रहे अमृतकाल के पांच प्रण के तहत किन्नौर जिले में पांच जून को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस उत्सव में जिले के युवाओं को विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने बताया कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करते हैं।
जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में आयोजित किया जाएगा। इसमें 15 से 29 आयु वर्ष के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। उत्सव में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, कविता लेखन, छायाचित्र और लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: पांच, दो और एक हजार रुपये राशि प्रदान की जाएगी। चित्रकला, कविता लेखन और छायाचित्र प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: एक हजार, 750 और पांच सौ रुपये राशि, जबकि लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पांच हजार, 1500 और 1250 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें