फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा पंचायत की पहल, गांव गांव से उठाया जाएगा कूड़ा

Wed, 17 May 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
डंसा पंचायत में कचरा एकत्रित करने के लिए शुरू की वाहन सेवा।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्वच्छता मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए उपमंडल की डंसा पंचायत ने एक अनूठी पहल शुरू करने की ठानी है। अब पंचायत गांव-गांव से कूड़ा एकत्रित करेगी। यह मुहिम इसी महीने शुरू हो जाएगी। पहले पंचायत के आठ गांवों को मुहिम में शामिल किया गया है। इन आठ गांवों में हर महीने की 15 तारीख को वाहन आएगा। यह वाहन कूड़ा-कचरा एकत्रित कर ले जाएगा। कूड़े को पंचायत मुख्यालय के समीप रिसाइकिल करने की सुविधा होगी। गांव-गांव से सूखा कूड़ा कचरा एकत्रित किया जाएगा ताकि गांवों को स्वच्छ बनाया जा सकेगा। रामपुर उपमंडल की 54 पंचायतों में से डंसा पंचायत ने मिसाल कायम की है। पंचायत के आठ गांव से वाहन के जरिये कचरा एकत्रित करने की पहल शुरू की गई है। यह मुहिम इसी माह से लागू होगी।
विज्ञापन

उपमंडल की यह इकलौती ऐसी पंचायत होगी, जहां कचरा उठाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। पंचायत के नेतृत्व में यह मुहिम शुरू की जा रही है, जिसमें ग्रामीण भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। जन प्रतिनिधियों ने बताया कि हर माह की 15 तारीख को पंचायत के गांव डंसा, पनोली, शांदल, सनेई, जगुणी, कराली, रायशरन और घार में कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहन पहुंचेगा।
यह वाहन सूखा कचरा एकत्र कर ले जाएगा। पंचायत मुख्यालय के समीप इस कचरे को रिसाइकिल करने की सुविधा होगी। यदि यह मुहिम सफल होती है, तो डंसा पंचायत पर्यावरण संरक्षण की अग्रणी पंचायतों में अपना नाम दर्ज करेगी। उपमंडल की अन्य पंचायतों में कचरा प्रबंधन को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। इस कारण खुले में फैला कचरा पर्यावरण को हानि पहुंचा रहा है और प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। डंसा पंचायत की यह पहल आने वाले समय में काफी कारगर साबित होगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि मुहिम सही चली तो माह में दो से तीन बार कचरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

........
डंसा पंचायत के गांवों से कूड़ा उठाने की योजना लागू की गई है। ग्रामीण इस योजना को लागू करने में पूरा सहयोग दे रहे हैं। पंचायत की स्वच्छता के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। पंचायत में वाहन के जरिये कचरा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

-देशराज हुड्डन, प्रधान डंसा पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें