फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस कायकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी : विधायक

विज्ञापन
रामपुर में युवा कांग्रेस की आम सभा के दौरान मौजूद विधायक नंद लाल - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने विश्राम गृह रामपुर में युवा कांग्रेस के साथ आम सभा की। इसकी अध्यक्षता विधायक नंद लाल ने की। आम सभा में युवा कांग्रेस की मजबूती और कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि युवा कांग्रेस की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हम हर बूथ पर युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बनाएंगे। इसमें 5 छह सदस्य होंगे। सभी को अलग-अलग प्रभार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही जोन स्तर पर भी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। जितने भी युवा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य हैं उन्हें हर जोन का प्रभार दिया जाएगा। इसके बाद जोन की कमेटी को बूथ स्तर का प्रभार दिया जाएगा। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। विधायक नंदलाल ने बैठक में कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी हैं। इनके बिना कांग्रेस का वजूद नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर उपमंडल में चल रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाएं। आम सभा में महासचिव जिला शिमला कांग्रेस अनिरुद्ध बिष्ट, कार्यालय सचिव राजेंद्र श्याम, कार्यालय महासचिव कुलदीप, सोनू बलूनी, अश्वनी शर्मा, मनीष चौहान, बिट्टू भंडारी, विनोद मेहता, मोहित ठाकुर, राहुल, कपिल, जितेंद्र शर्मा, निखिल शर्मा, मुकेश दत्ता, अमित साहनी, उमेश आर्या, साहिल, विजय ठाकुर, अमित, राहुल चड्ढा, राजकुमार समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें