रोहडू में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला फूकते युकां पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। युवा कांग्रेस रोहडू़ ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सरकार में वित्त आयोग के अध्यक्ष
के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार और नेता जनमानस की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस रोहडू़ इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष बलदेव सिटीयाण ने बताया कि ऊना में बीते दिनों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की आवाज को बुलंद कर रहे थे।
पदाधिकारी प्रदेश सरकार के विरोध में शांतिपूर्वक तरीके से विरोध व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती ने कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी और जमीन मे गाड़ने बात कही जो कि लोकतंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की तानाशाही अगर इसी तरह चलती रही तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पडे़गा। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक डंडा, रमन चौहान, संगठन महासचिव राकेश चौहान और जिला महासचिव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।