फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोलीघाट के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
youngster deadbody found hanging in tree khologha forest
विज्ञापन
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। जिला शिमला की ननखड़ी तहसील के खोलीघाट क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है। पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक खोलीघाट पंचायत के रेई बाहली जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते की पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ और शव को कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान सवीर बहादुर (22) पुत्र मन बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थाना प्रभारी ननखड़ी चमन लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें