फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत नए बस अड्डे के पास पुलिस ने झारखंड के एक युवक से 17.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी रामपुर सीटी के हैड कांस्टेबल हुकम लाल की अगुवाई में सोमवार शाम पुलिस का दल नए बस अड्डे के साथ गश्त कर रहा था। शाम करीब 7:10 बजे जब वह चाटी पुल के समीप विद्युत बोर्ड कार्यालय पहुंचे तो यहां उन्होंने शक के आधार पर एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक से 17.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी अजय उराव (28) गांव केरकी महुआ टोली, डाकघर सरकपुर गमभरिया, तहसील और जिला गुमला झारखंड के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि पुलिस ने एक युवक को 17.15 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें