भाजपा मंडल जुब्बल, नावर, कोटखाई के बूथ पदाधिकारियों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा मंडल जुब्बल, नावर, कोटखाई के सदस्यता अभियान को लेकर गुम्मा, हाटकोटी और नकराड़ी में बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री एस सिद्धार्थन, शिमला लोकसभा के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बूथ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सिद्धार्थन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इस महापर्व को उत्साह से चलाना है। पार्टी के सभी मोर्चों को एकजुट होकर हर बूथ पर कम से कम 200 लोगों को सदस्यता ग्रहण करवानी होगी।
उन्होंने कहा कि देश में 10 करोड़ सदस्यों तक पहुंचने के राष्ट्रव्यापी लक्ष्य के तहत हिमाचल प्रदेश में 16 लाख नए सदस्य बनाने का पार्टी ने लक्ष्य तय किया है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राकेश डोगरा और मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा भी उपस्थित रहे।