फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर काम करें : नंद लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष लाल चंद शर्मा का रामपुर पहुंचने पर स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस ने नवनियुक्त अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के रामपुर पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष और विधायक नंद लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, टोपी और मफलर के साथ ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा और विधायक नंद लाल का स्वागत किया। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने लाल चंद शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी अध्यक्ष को सहायता की आवश्यकता होगी, वे पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

नंद लाल ने लाल चंद शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने आज से कार्यभार संभाल लिया है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, जिसके लिए हर जोन में जाकर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा और उनकी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि ब्लॉक स्तर पर लिए गए निर्णयों में सभी अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

लाल चंद शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर डीडी कश्यप, भूमि कश्यप, देश रत्न, राजीव ठाकुर, बिमला शर्मा, विरेंद्र भलूनी, यशपाल सोनी और राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें