जाख नर्सिंग संस्थान में मनाया राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नर्सिंग संस्थान जाख में राष्ट्रीय नर्स सप्ताह मनाया गया। प्रशिक्षुओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर नवाजा। भाषण स्पर्धा में आंचल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। अंशिका ने दूसरा और एंजल ने तीसरा स्थान पाया। नारा-लेखन में अवांतिका ने पहला, अंजलि ने दूसरा और हेमलता ने तीसरा स्थान झटका। पोस्टर मेकिंग में शिवानी व पूर्वजा प्रथम, प्रियंका व सोनिका द्वितीय और साक्षी व आंचल ने तीसरा स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में स्नेहा व अर्चना ने पहला, सुमन ने दूसरा और कविता व विजय लक्ष्मी ने तीसरा स्थान पाया। बैलून डांस में अवांतिका व स्नेहा ने पहला, हेमलता व सोनल ने दूसरा और रूचि व अवृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। न्यूज पेपर क्रॉफ्ट में सुमन लता व खुशबू ने पहला, स्नेहा व प्रियंका ने दूसरा और शिवानी व आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में रीतिका डोगरा ने पहला, एंजल ने दूसरा और रिया कश्यप ने तीसरा स्थान पाया। नेल ऑर्ट में सुमन लता ने बाजी मारी। रिया कश्यप ने दूसरा और विजय लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक राजन मितल और सुमिता मितल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। संस्थान के प्रधानाचार्य श्यामा और उपप्रधानाचार्य सुनिशा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।