रिकांगपिओ में किन्नौर महिला कल्याण समिति के सदस्य बैठक में चर्चा करते हुए।
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के रिकांगपिओ मुख्यालय में मंगलवार को महिला कल्याण परिषद के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। महिला कल्याण परिषद की अध्यक्ष रतन मंजरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के तीन खंडों से काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, पैतृक संपत्ति पर चर्चा, महिला कल्याण परिषद का भवन बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। रतन मंजरी ने बताया कि महिलाओं के हक को लेकर हमेशा संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने हक को हासिल करने के लिए सभी महिलाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि पैतृक संपत्ति के अधिकार को लेकर जल्द रैली का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य ललिता पंचारस ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी मांगों को लेकर जनजातीय सलाहकार की बैठकों में उठाने का पूरा प्रयास करूंगी ताकि महिलाओं के साथ कोई भेदभाव न हो। इस मौके पर तीन खंडों की महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद