फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थानेधार में 9 से 11 जून तक होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 16 May 2023 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थानेधार पंचायत की ओर से 9 से 11 जून तक नेशनल और ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर सहित स्थानीय टीमों के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन

यह बात थानेदार पंचायत के प्रधान संदीप शरोल ने कही। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार को थानेधार पंचायत के प्रतिनिधियों ने एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन से मुलाकात की।

थानेधार पंचायत के प्रधान संदीप शरोल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों के अलावा बाहरी राज्यों की टीमें भी भाग लेंगी। नशे के खिलाफ मैराथन भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नशे दूर रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही नशे पर नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता थानेधार पंचायत, व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के सहयोग से करवाई जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 जून को होगा। उन्होंने बताया कि एसडीएम कुमारसैन प्रतियोगिता आयोजन कमेटी में सदस्य होंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 25 मई को थानेधार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें