फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगातखाना में महिलाओं ने संवारे रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड विकास खंड की जगातखाना पंचायत में मंगलवार को महिला मंडल की सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने रास्तों को संवारा तो वहीं खुले में फैले कचरे को एकत्रित कर ठिकाने लगाया। अभियान के तहत सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों को अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
विज्ञापन

सतलुज जल विद्युत परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता अभियान में महिला मंडल थाचवा, कोहतीसेर, भड़ैल और अप्पर जगातखाना की सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने महिलाओं को स्वच्छता अभियान चलाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामपुर परियोजना की सीएसआर वरिष्ठ प्रबंधक कौशल्या नेगी, टीकमा देवी और मैना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें