फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में मनाई बुद्ध जयंती

विज्ञापन
माहाबोधि सोसाइटी किन्नौर बौद् जयंति के अवसर पर कार्यक्रम पेश करती महिलाएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महाबोधि सोसायटी किन्नौर के सौजन्य से भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती पर कालचक्र बौद्ध मंदिर रिकांगपिओ में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। कार्यक्रम में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने वर्तमान समय में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और अधिक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। इस अवसर पर मतायान डुग्पा परंपरा के शीर्ष गुरु नवम छोगान रिपोंछ ने समागम को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान बुद्ध की मौलिक शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज से ढाई हजार वर्ष पूर्व जिस सार्वकालिक, सार्वजनिन एवं सार्वदशिक कल्याण मार्ग का प्रतिपादन विश्वकल्याण और अहिंसा मैत्री और करुणा के शाश्वत मूल्य के आधार पर किया गया था। वह आज और अधिक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हो गया है। इस दौरान जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, पाइन वुड विद्यालय और लिटिल एंजेल स्कूल रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने बुद्ध वंदना, बुद्ध लीला और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर समागम में श्रद्धालुओं को दीर्घायु अभिषेक भी प्रदान किया गया। माहाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि 19 मई तक यहां महामुनि का अखंड जाप कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें