फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कल्याण परिषद का जल्द बनाया जाएगा भवन : उपायुक्त

विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। महिला कल्याण परिषद किन्नौर की बैठक उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई। उपायुक्त ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों की राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन

सादिक ने कहा कि जिले में महिला कल्याण परिषद लंबे समय से सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले रही है। विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रही है। महिला कल्याण परिषद के भवन का निर्माण अगले वर्ष के मार्च में शुरू किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण आरंभ करने के निर्देश दिए। महिला कल्याण परिषद की अध्यक्ष रत्न मंजरी ने परिषद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिला कल्याण परिषद जिले में महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए काम कर रही है। इससे महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी का दर्जा मिल सकेगा। इस अवसर पर पैतृक संपत्ति में महिलाओं के हिस्से पर भी चर्चा की गई। महिला कल्याण परिषद की भगवती नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कल्याण परिषद के पदाधिकारी सदस्य के अतिरिक्त पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें