फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क सुविधा से कब जुड़ेगा शिकारी काली माता मंदिर

विज्ञापन
जनवरी माह से ठप पड़ा सनेई-शिकारी माता मंदिर संपर्क सड़क का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
. तीन महीने से सड़क पर जेसीबी मशीन को लग रही जंग, कार्य ठप
विज्ञापन

. बजट के बावजूद संपर्क सड़क का निर्माण रुका
लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
नोगवैली में साढ़े आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकारी काली माता मंदिर अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। मंदिर को जोड़ने की कवायद वर्षों से चल रही है। सड़क के निर्माण की सभी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग की नाकामी से काम ठंडे बस्ते में पड़ा है। इससे नोगवैली के लोगों में खासा रोष है। विभागीय अनदेखी के कारण प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल सड़क की राह ताक रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क का निर्माण शुरू करने की मांग उठाई है। सनेई से शिकारी काली माता मंदिर के लिए निर्माणाधीन संपर्क सड़क पर काम करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जनवरी में जेसीबी मशीन भेजी थी, लेकिन तीन महीने से कार्य ठप पड़ा है और मशीन को सड़क पर जंग लग रहा है। जानकारी के मुताबिक मशीन चलाने वाले ऑपरेटर की सेवानिवृत्ति के बाद विभाग को अभी तक तकनीकी कर्मचारी उपलब्ध नहीं हो पाया है। इस कारण जेसीबी खड़ी करनी पड़ी है। बीते वर्ष तक इस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था और बजट के अभाव के चलते साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का करीब दो किलोमीटर काम ही हो पाया था। बीती बरसात में सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

समिति ने रखी थी बजट की मांग

इसके बाद परशुराम मंदिर समिति के पदाधिकारी सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल से सचिवालय में मिले और सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए बजट की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को एक लाख की राशि जारी की गई थी और आगामी बजट में सड़क के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाने की हामी भरी थी। हालांकि, अधिशासी अभियंता ने मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन भेजी थी, जो आज तक सड़क पर खड़ी है। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी, महासचिव जीएल डमालू, उप प्रधान गौरीदत्त नेगी, ज्ञान हुडन, दुर्गादत्त शर्मा ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि हजारों लोगों की आस्था के केंद्र शिकारी काली माता मंदिर को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने शिकारी काली माता मंदिर सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें