वार्ड का हाल अभियान : वार्ड नंबर दो में स्वच्छता की उड़ाई जा रहीं धज्जियां, बीमारियों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन
चुनाव के दौरान किए बड़े-बड़े वादे, धरातल पर एक भी वादा नहीं पूरा संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। अब फिर चुनाव का दौर शुरू होने वाला है और वादों की बहार होने वाली हैं, लेकिन पुराने वादे अभी भी पूरे नहीं हुए हैं। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-दो पद्म नगर में चुनावी वादों की यही हकीकत सामने है। यहां चुनावी दौर में हर बार सार्वजनिक शौचालय, जल निकासी और पार्किंग के निर्माण के वादे किए जाते हैं, लेकिन इन सुविधाओं के नाम पर आज तक लोगों को कुछ नहीं मिला। यहां के लोग लंबे समय से पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, वार्ड में स्वच्छता का भी बुरा हाल है। सड़क के किनारे और नए बस अड्डे की ओर खुले में ही कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। बस अड्डे के पीछे कूड़े का ढेर लगा है। एक निजी स्कूल के साथ बनाए सार्वजनिक शौचालय की हालत बेहद खराब है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान शौचालय में गंदगी भर जाती है, जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। नए बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क खस्ता हाल है। बस अड्डे में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। वार्ड में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदगी बढ़ गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
शौचालय की हो उचित व्यवस्था
वार्ड नंबर-दो निवासी भार्गव अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में शौचालय की उचित सुविधा होनी चाहिए। शौचालय की उचित सुविधा न होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत पेश आ रही है।
वार्ड की सुषमा मखैक ने कहा कि वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता है। नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। खुले में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीमार होने का खतरा बढ़ रहा है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद
रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद
रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद
रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद