फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से नेशनल हाईवे सहित कई ग्रामीण रूटों पर थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू सहित जलोड़ी क्षेत्र की छह पंचायतों की आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में हुई भारी बारिश से नेशनल हाईवे 305 सहित कई अन्य ग्रामीण सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गई। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग बाधित हुई सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल करने में जुटा हुआ है।

बीती रात क्षेत्र में हुई भारी बरसात से एनएच-305 सहित कई अन्य ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई। एनएच 305 आनी से करीब सात किलोमीटर आगे कंडुगाड के साथ फलेलनाला में भारी भू-सख्लन होने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे जिला मुख्यालय कुल्लू समेत जलोडी क्षेत्र की छह पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जबकि कुल्लू जाने वाले छोटे वाहन कंडुगाड से वाया जाओं वैकल्पिक सड़क पर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं भारी बरसात से आनी की कई ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध होने से हजारों लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अड्डा प्रभारी आनी इंद्र ठाकुर का कहना है कि सड़कें अवरुद्ध होने से करशेईगाड की गुहाटन, टकरासी, कुटवा और खनाग रूट पर चलने वाली बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। मार्ग बहाली के बाद ही बस सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जा सकेंगी। हालांकि लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन का कहना है कि फलेलनाला में सड़क बहाल करने के बाद फिर से मलबा सड़क पर आ रहा है। सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द ही एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें