फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की पहली बारिश ने खोली विभाग की पोल

विज्ञापन
नोगली तकलेच मार्ग पर पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से कीचड़ में तबदील सड़क। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बरसात ने दस्तक देते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सावन की पहली बारिश ने ही एनएच प्राधिकरण सहित लोक निर्माण महकमे की पोल खोलकर रख दी है। बुधवार देर रात को हुई झमाझम बारिश ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग समेत कई ग्रामीण सड़कें कीचड़ में तबदील कर दी हैं। जगह- जगह मार्ग पर कीचड़ फैलने से वाहन चालकों, राहगीरों और व्यापारियों को खासी परेशानी हो रही है। सड़कों पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

बारिश से नोगली पुल पानी और कीचड़ से लबालब भर गया। एनएच-5 पर पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने से सारा कीचड़ और मलबा पुल पर जमा हो गया है। इसके चलते जहां वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है, वहीं स्थानीय व्यापारियों की भी दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मार्ग पर कीचड़ के बाद उन्हें धूल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा एनएच सहित कई ग्रामीण सड़कों पर भी पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कें मलबे में तबदील हो गई हैं। इसके चलते हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है। 12/20 वैली और रोहड़ू क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के मुख्य द्वार पर भी पानी और कीचड़ भर गया है। क्षेत्र के गुलजार, जगत सिंह, चेतराम मेहता, राकेश चौहान, देव नेगी और तारा राणा ने एनएच प्राधिकरण से नोगली पुल पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से यह समस्या पेश आ रही है, लेकिन विभाग इसका कोई हल नहीं करता है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन वीरेंद्र गुलेरिया ने बताया कि मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें