फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वजीर-बावड़ी-बागीपुल सड़क का 190 करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
- इंटरमीडिएट लेन बनेगी वजीर-बावड़ी से बागीपुल २९ किलोमीटर सडक़, विश्व बैंक के लिए भेजा प्रस्ताव।
विज्ञापन
वजीर-बावड़ी से बागीपुल तक 29 किलोमीटर सड़क बनेगी इंटरमीडिएट लेन
विज्ञापन

बागीपुल से नोर तक छह किलोमीटर सड़क का भी होगा कायाकल्प

विश्व बैंक को मंजूरी के लिए भेजा है प्रस्ताव

हजारों किसान-बागवानों सहित आम जनता को मिलेगा बेहतर सड़क का लाभ

राकेश शर्मा

निरमंड (कुल्लू)। नेशनल हाइवे-पांच से जुड़ने वाली वजीर-बावड़ी से निरमंड-बागीपुल सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। वर्ल्ड बैंक के जरिये सड़क की दयनीय दशा सुधरेगी। वजीर-बावड़ी से बागीपुल तक करीब 29 किलोमीटर सड़क इंटरमीडिएट लेन यानी डेढ़ लेन बनेगी। वहीं, बागीपुल से नोर तक करीब छह किलोमीटर सड़क की मरम्मत भी होगी।हिमाचल सरकार के लोक निर्माण विभाग की ही कंपनी हिमाचल प्रदेश रोड एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीआरआईटीडीसी) ने इसकी डीपीआर बना दी है, जिसे प्रदेश सरकार ने वर्ल्ड बैंक को मंजूरी के लिए भेजा है। एचपीआरआईटीडीसी की ओर से सर्वे और डीपीआर बनाने का कार्य सतारा सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस कंपनी के माध्यम से करवाया जा रहा है। सतारा कंपनी के सामाजिक एवं भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ मुनीश ठाकुर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत वजीर-बावड़ी से बागीपुल तक निरमंड होकर 29 किलोमीटर सड़क 190 करोड़ से इंटरमीडिएट लेन यानी डेढ़ लेन बनेगी, जिसकी चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। इसके अलावा एक से डेढ़ मीटर के सड़क के दोनों किनारे भी होंगे, जबकि बागीपुल से आगे नोर तक करीब छह किलोमीटर सड़क की भी मरम्मत होगी।

निरमंड नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विकास शर्मा का कहना है कि वजीर-बावड़ी से बागीपुल तक सड़क के सुधार से क्षेत्र की नगर पंचायत निरमंड के अलावा ग्राम पंचायत भालसी, तवार, बाहवा, बागीपुल और नोर आदि पंचायतों की हजारों आबादी लाभान्वित हो सकेगी। वहीं, हजारों किसान और बागवानों को भी सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में सुगमता होगी। निरमंड क्षेत्र के विकास शर्मा, योगेश कुमार, पूर्ण चंद, रजत शर्मा और रवि शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बीते करीब पांच सालों से ठंडे बस्ते में पड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द विश्व बैंक से मंजूरी दिलवाने के प्रयास करें, ताकि निरमंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती वाहनों की आवाजाही के चलते तंगहाल सड़क के कारण होने वाली परेशानियों से क्षेत्र की जनता को निजात मिल सके।
विज्ञापन


सड़क का सर्वे और डीपीआर का कार्य निजी कंसल्टेंट कंपनी के हवाले है। हमारे कार्यालय से केवल भूमि के स्टेटस को लेकर ही रिपोर्ट मांगी गई थी, जो उस वक्त दे दी गई थी। - मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन

डीपीआर वर्ल्ड बैंक को मंजूरी के लिए भेजी

सड़क का सर्वे और डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी सतारा सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस कंपनी के सामाजिक एवं भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ मुनीश ठाकुर ने कहा कि इसकी डीपीआर तैयार कर वर्ल्ड बैंक को मंजूरी के लिए करीब डेढ़ साल पहले भेज दी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें