फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 70 करोड़ की पेयजल योजनाओं के निर्माण पर केंद्र सरकार से बजट न मिलने से लगी ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत बन रहीं पेयजल योजनाओं का लटका कार्य
विज्ञापन

दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों की 11 पेयजल योजनाओं को 10 करोड़ की दरकार
योजनाओं का 80 से 90 फीसदी कार्य पूरा, अब जनता को करना होगा और इंतजार
केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत जारी होने वाले फंड पर लगाई रोक
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत उपमंडल रामपुर के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान होना था, लेकिन अब बजट के अभाव में विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्य लटक गए हैं। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत दिए जाने वाले फंड पर रोक लगा दी है, जिस कारण उपमंडल रामपुर के हजारों ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उपमंडल में बन रही 11 पेयजल योजनाओं की सुविधा के लिए अब लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा।
उपमंडल रामपुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाओं पर केंद्र सरकार से बजट न मिलने के कारण रोक लग गई है। बजट के अभाव में अब इन योजनाओं का कार्य रुक गया है। उपमंडल में मिशन के तहत 70 करोड़ रुपये की लागत से 11 योजनाओं का सुदृढ़ीकरण और नई योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन सभी योजनाओं का 80 से 90 फीसदी तक कार्य पूरा हो गया है और कुछ ही कार्य शेष है, लेकिन जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश को मिलने वाले फंड पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। ऐसे में इन योजनाओं का कार्य अब कब पूरा होगा इसको लेकर जनता में संशय बना हुआ है। हालांकि इन योजनाओं को पूरा करने के लिए अब केवल 10 करोड़ रुपये की ही दरकार है, लेकिन बजट की अभाव में ये योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पा रहीं।
विज्ञापन

बताते चलें कि उपमंडल रामपुर और ननखड़ी तहसील के कई ग्रामीण इलाके आज भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। वहीं कई योजनाओं को बीते वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण काफी क्षति पहुंची है। ग्रामीणों की दशकों से चली आ रही पेयजल किल्लत की समस्या को जल जीवन मिशन के तहत दूर किया जा रहा है, लेकिन अब निर्माण के लिए आने वाले फंड पर रोक लगने से ग्रामीणों को और इंतजार करना पड़ेगा। योजनाओं के लिए फंड न मिलने से निर्माण में जुटे ठेकेदारों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। ठेकेदारों के बिल अटक गए हैं और योजनाओं के कार्य ठप पड़ गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग रामपुर की जाहू-खुन्नी-पनोली, मझोली-टिप्पर-कलेडा-मझेवटी, रामपुर शहर, शिंगला ग्रुप ऑफ विलेजिज, उठाऊ पेयजल योजना भड़ावली, लबाना सदाना, सरपारा, सराहन, किन्नू, सोबली-देवनगर और तकलेच क्षेत्र की योजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हालांकि सोबली-देवनगर पेयजल योजना का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन ठेकेदार की देनदारी अभी भी बाकी है। उक्त योजनाओं का कार्य रुकने से हजारों ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

कोट
जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत आने वाले फंड पर रोक लग गई है। फंड न मिलने से उपमंडल की 11 पेयजल योजनाओं के कार्य लटक गए हैं। करीब 70 करोड़ रुपये से बन रही इन योजनाओं के लिए अब 10 करोड़ रुपये के बजट की ही दरकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें