1998 में बनाई पेयजल याेजनाएं जरूरत को नहीं कर पा रहीं पूरा
लोग गाड़ियों में पानी ढोने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में लोग पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान हैं। नगर पंचायत के लोगों को चौथे दिन पेयजल आपूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत के लिए 1998 में बनी थलन स्कीम और दो उठाऊ पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जो जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही हैं।
बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने कहा कि थलन-चौपाल पेयजल योजना में मैन लाइन से ही करीब नौ जगह गैर कानूनी कनेक्शन दिए गए हैं। इससे सोर्स से जो पानी जा रहा है, वह नगर पंचायत चौपाल के स्टोर टैंक में आधा भी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते नगर पंचायत चौपाल में चार दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। वह भी पर्याप्त नहीं मिल रही है। नगरवासी अपनी निजी गाड़ियों में पानी ढो रहे हैं। जल शक्ति विभाग और सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर वासियों ने प्रतिदिन पर्याप्त पेयजल आपूर्ति देने की मांग की है।
कोट
जलशक्ति विभाग मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी और पेयजल की आपूर्ति सुचारु की जाएगी।