पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अन्य। संवाद
रामपुर में पेंशनर कल्याण संघ ने बैठक में लिया निर्णय
पदम छात्र स्कूल रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा पेंशनर दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ ने शनिवार को रामपुर में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता सिटी जोन रामपुर के अध्यक्ष मोहन लाल ने की।
बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मोहन लाल ने कहा कि इस साल पेंशनर दिवस पदम छात्र स्कूल रामपुर के सभागार में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। बैठक में पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अंशदान और सदस्यता शुल्क एकत्रित किया गया। रामपुर खंड अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि पेंशनर दिवस में 80 साल से अधिक आयु वाले पेंशनरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों और सदस्यों से संघ की सदस्यता बढ़ाने का आग्रह किया गया। सुदामा राम मेहता ने कहा कि हर साल पेंशनर दिवस धूमधाम से मनाया जाता है, इस साल भी पेंशनर दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने मंच संचालन किया। उन्होंने सरकार से पेंशनरों की विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी सदस्यों को पेंशनर दिवस पर उपस्थित होने का आह्वान किया। इस मौके पर महासचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष केवल राम, दलीप राणा, मस्त राम वर्मा, हरदयाल, केवल राम सहित अन्य उपस्थित रहे।