फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में मुनाफाखोरी एवं जमाखोरी पर प्रशासन की कडी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक मूल्य पर सामान बेचा तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

किन्नौर में मुनाफा और जमाखोरी पर प्रशासन की कड़ी नजर
जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दवाइयों की दुकानों पर दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिला में मुनाफाखोरी और जमाखोरी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति शैलेष हितैषी ने दवाइयों की दुकानों पर दबिश दी गई।
उन्होंने दवा विक्रेताओं से सरकार की ओर से अधिसूचित मूल्य पर ही सैनिटाइजर और मास्क बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से टू लेयर मास्क का अधिकतम मूल्य 8 रुपये, थ्री लेयर मास्क का मूल्य 16 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 100 मिलीलीटर सैनिटाइजर का मूल्य 50 रुपये और 200 मिलीलीटर सैनिटाइजर का अधिकतम मूल्य 100 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई दुकानदार इससे अधिक मूल्य पर यह सामान बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। जिले की 65 में से 61 उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दी जाने वाले खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा चुकी है, जिन चार उचित मूल्य की दुकानों को यह सप्लाई नहीं की जा सकी है, उसका कारण ग्लेशियर के कारण सड़क का अवरुद्ध होना है। इन सभी उचित मूल्य की दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिए जाने वाले चावल, आटा, चीनी, नमक और तीन दालों की आपूर्ति की गई है । इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को 5 किलोग्राम निशुल्क चावल भी वितरित किया जा रहा है। जिले में 126 उज्जवला रसोई गैस धारकों के बैंक खाते में भी सरकार की ओर से धनराशि जमा करवा दी गई है। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे बैंक से उक्त राशि निकालकर रसोई गैस सिलेंडर भरवा सकते हैं। जिले में खुले बाजार में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है । नियमित रूप से इसकी आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा रही है। इसी प्रकार जिले में सब्जियों की भी पर्याप्त आपूर्ति बनाई गई है तथा जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन सब्जियों के भाव निर्धारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें