फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वांगतू-काफनू 20 किलोमीटर संपर्क मार्ग की हालत खराब, ग्रामीणों की चेतावनी- जल्द दशा नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच पंचायतों के हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर
विज्ञापन

मरीजों, किसान-बागवानों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी


भावागर(किन्नौर)। जिला किन्नौर के तहत आने वाली वांगतू-काफनू संपर्क मार्ग की बीते लंबे समय से हालत काफी खराब है। करीब 20 किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। पांच पंचायतों के हजारों लोगों को खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की दशा जल्द नहीं सुधारी गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गौर हो कि वांगतू काफनू संपर्क मार्ग से कटगांव, काफनू, यांग्पा-1, यांग्पा-2 और क्राबा पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन बीते लंबे समय से सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े हैं। ऐसे में इस मार्ग से सफर करना जानलेवा बना हुआ है। सड़क की सबसे ज्यादा दयनीय दशा वांगतू से शेरपा कॉलोनी नौ किलोमीटर, मजातंग नाला, पठानकोट नाला, कांधार मोड़, काफरीन और हुरी के बीच बनी हुई है। इस मार्ग से मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ता है। वहीं, किसान-बागवानों सहित ग्रामीणों को भी आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी चेतावनी
भाजपा मंडल अध्यक्ष निचार मदन नेगी, जिला सचिव देवा चारस, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निचार लखदीप नेगी, प्रधान क्राबा पंचायत तानजिन छोकेद नेगी, उपप्रधान कुशकपाल नेगी, उपप्रधान काफनू शंकर भगत नेगी और उपप्रधान यांग्पा-1 पंचायत यशपाल नेगी ने कहा कि संपर्क मार्ग की दशा दयनीय बनी हुई है। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग की दशा नहीं सुधारी गई तो आंदोलन खोला जाएगा।
विज्ञापन


20 दिनों में सड़क होगी दुरुस्त
जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है। 20 दिनों के अंदर टारिंग कार्य शुरू कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।

प्रमोद उपरेती, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें