फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्ट्रांग रूम में रखीं छह वार्डों की मतपेटियां, शिमला से पहुंची पोलिंग पार्टी तैनात, अब 30 मई को फिर मतदान

विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण में बनाया स्ट्रांग रूम, पहुंचाई 6 वार्डों की मतपेटियां। संवाद
विज्ञापन
नरैण पंचायत के ब्रांदली-1 वार्ड में हुई लापरवाही के चलते मतदान हुआ था रद्द
विज्ञापन

वार्ड के कुल 290 मतदाताओं में से 124 कर चुके थे मतदान
सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की नरैण पंचायत के वार्ड ब्रांदली-1 में लापरवाही के चलते मतदान रद्द हो गया था। अब 30 मई को दोबारा से मतदान प्रक्रिया होगी। यहां तैनात चार मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस दल की जगह अब शिमला से आई पोलिंग पार्टी तैनात की गई है। वहीं, इस पंचायत के छह वार्डों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के मतदान की मतपेटियों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण के स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया है, जबकि ब्रांदली-1 वार्ड की मतपेटी को विकास खंड अधिकारी के कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया है। मंगलवार को नरैण पंचायत के वार्ड ब्रांदली-1 में चुनाव कर्मियों की लापरवाही के कारण विवाद उपज गया था। नोटा मुहर को मतदान कक्ष में रखने से कई मतदाताओं की ओर से इस मुहर का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। हालांकि, जब तक इस लापरवाही का खुलासा हुआ, तब तक 124 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग कर लिया था। हालांकि, इस वार्ड में कुल 290 मतदाता हैं। कई घंटे तक चले विवाद के बाद निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी ग्रामीणों को शांत किया और मौके पर उपजे विवाद को शांत करवाया। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद जिला परिषद और पंचायत समिति की मतपेटियों को रामपुर स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया, जबकि पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की मतपेटियों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया।
सीलबंद कमरे में मतपेटियों को रखा गया
पंचायत के 7 वार्डों में से एक वार्ड को छोड़कर 6 वार्डों की मतपेटियों को सीलबंद कमरे में रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर शिमला से पहुंचा पुलिस दल तैनात किया गया है। मतदान कर्मियों की खामियों के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पूर्व मतदान दल को तत्काल चुनाव कार्य से हटा दिया गया है और अब वार्ड नंबर-1 में मतदान कराने के लिए एक नया मतदान दल नियुक्त किया गया है। अब सभी चार पदों के लिए दोबारा मतदान के लिए नए मतपत्र जारी किए जाएंगे। मतदान दल को मतदाता सूची की एक नई चिह्नित प्रति जारी की जाएगी। अब जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान और उप प्रधान के सभी चार पदों के लिए मतदान 30 मई को सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

वोट कर चुके मतदाताओं की दाहिनी तर्जनी उंगली पर लगेगी अमिट स्याही
डाक मतपत्रों के माध्यम से डाले गए वोटों को भी रिटर्निंग ऑफिसर की हिरासत में रखा जाएगा और मतगणना शुरू होने से पहले 30 मई को संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को सौंप दिया जाएगा। वोटों की मतगणना 30 को पूर्व निर्धारित स्थान पर की जाएगी। मतगणना वार्ड में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी। ब्रांदली वार्ड के जो मतदाता मतदान कर चुके हैं, अब अगले मतदान के वक्त उनकी दाहिनी तर्जनी उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। मतदान को लेकर पंचायत के संबंधित वार्ड में व्यापक प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन


नरैण पंचायत के वार्ड ब्रांदली-1 में अब 30 मई को फिर से मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। पुरानी पोलिंग पार्टी को हटाकर शिमला से पहुंची नई पोलिंग पार्टी की तैनाती कर दी गई है। पंचायत के 6 वार्डों की मतपेटियों को नरैण स्कूल के स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां सुरक्षा जवान इनकी कड़ी निगरानी कर रहे है। 30 को मतदान पूर्ण होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। -हर्ष अमरेंद्र सिंह,
निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें