फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मल्टी टास्क वर्कर और सहायक अभियंता ने कपड़े धोने के वीडियो को बताया झूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टी टास्क वर्कर बोला, आग्रह करने पर सहायक अभियंता ने अपने निवास पर दिया कमरा, धो रहा था अपने कपड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन निरमंड के एक अधिकारी से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति कपड़े सुखाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर है और सहायक अभियंता के कपड़े और जूते धो रहा है। हालांकि मल्टी टास्क वर्कर और अधिकारी ने वीडियो को झूठा और तत्थहीन बताया है।
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर अक्षत ठाकुर का कहना है कि आग्रह करने पर सहायक अभियंता ने अपने निवास स्थान पर एक कमरा उसे दिया है। जब उसकी वीडियो बनाई तो वह अपने कपड़ों और जूतों को धो रहा था। उधर, सहायक अभियंता राकेश नेगी ने बताया कि मल्टी टास्क कर्मचारी अपने कपड़े धो रहा था। यह वीडियो उन्हें बदनाम करने की नीयत से प्रसारित किया गया है। बता दें कि दो दिन से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके वायरल होने के बाद लोग भी कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट करके लोगों ने मामले की जांच की मांग भी उठाई है, लेकिन मल्टी टास्क वर्कर और सहायक अभियंता ने सामने आकर इस वीडियो को झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें