फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर-कोयल सड़क पर हो रही टारिंग पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-आनस गांव से आगे सड़क पर हो रहा घटिया स्तर का कार्य
विज्ञापन

जनता के टैक्स का पैसा हो रहा बर्बाद : यशपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम नित्थर से कोयल सड़क पर इन दिनों टारिंग का काम चल रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने घटिया स्तर के कार्य का आरोप लगाया है। करीब तीन करोड़ रुपये के बजट से सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है। यह सड़क उप तहसील नित्थर की पंचायतों को रामपुर, शिमला और किन्नौर से जोड़ती है। आनस और देहरा पंचायत के ग्रामीणों ने टारिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। देहरा पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच ने कहा कि सड़क के साथ न तो ड्रेन बनाई जा रही है और न ही टारिंग के समय रोलिंग ठीक तरह से हो रही है। आनस से आगे बाजौरी खड्ड की तरफ अभी से टारिंग उखड़ना शुरू हो चुकी है। जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा से इस विषय पर बात की और घटिया स्तर की हो रही टारिंग पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग उठाई है। नित्थर और देहरा के हरीश ठाकुर, मंजीत ठाकुर, संतोष शर्मा, रामानंद और राम प्रकाश सहित कई अन्य लोगों ने टारिंग कार्य पर रोष जताया है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और विभाग से टारिंग कार्य की गुणवत्ता की जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


कुछ दिनों में सड़क का दौरा किया जाएगा। जीरो प्वाइंट नित्थर से कोयल तक सड़क में जो भी टारिंग कार्य में कमियां हैं, उनको पूरा कर दिया जाएगा। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें