फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ढाई दशक से सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ पाया भावानगर

विज्ञापन
भावानगर में खुले में बह रहा सीवरेज का पानी। संवाद
विज्ञापन
जगह-जगह खुले में बह रहा सीवर का गंदा पानी, बीमारियां फैलने का खतरा
विज्ञापन

सीवरेज प्रणाली के लिए डीपीआर तैयार, बजट की दरकार
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। भावानगर में ढाई दशक से सीवरेज योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। कस्बे में सीवरेज का गंदा पानी खुले में बह रहा है। इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है, वहीं वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। सीवरेज प्रणाली के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार है, लेकिन बजट को मंजूरी नहीं मिल रही है। ऐसे में आरएस कॉलोनी, बीएसएनल कार्यालय क्षेत्र, व्यापारिक परिसर, स्थानीय बाजार भावानगर और बिजली बोर्ड कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में सीवर का गंदा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। स्थानीय लोगों समेत स्कूल के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। निचार खंड की 22 पंचायतों के हजारों लोग राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों समेत कई अन्य कार्यों को लेकर रोजाना उपमंडल मुख्यालय भावानगर पहुंचते हैं। सड़क पर खुले में बह रहा सीवरेज का पानी क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई वर्षों से ग्रामीण सरकार, जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से भावानगर कस्बे को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। ढाई दशक से क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर नहीं हो रही है। एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय नेगी, एसटी मोर्चा जिला प्रवक्ता नरेश, बूथ अध्यक्ष भावानगर पंकज नेगी, पूर्व प्रधान सुंगरा आराधना नेगी और उप प्रधान अजय नेगी ने सरकार और जिला प्रशासन से शीघ्र भावानगर कस्बे को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को असुविधाएं न हो।
विज्ञापन


सीवरेज प्रणाली निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। डीपीआर भी बनकर तैयार है। फिलहाल, बजट के अभाव के कारण आगामी कार्य पूरा नहीं हो सका है। बजट का प्रावधान होते ही प्रशासनिक मंजूरी के लिए औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। -अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ

भावानगर में खुले में बह रहा सीवरेज का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें