फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांसाकोटी से कुटाड़ा के बीच सड़क पर फंस रहे वाहन, बारिश रही तो भूंडा महायज्ञ में लोगों को होगी परेशानी

विज्ञापन
सपैंल वैली के  दलगांव मार्ग पर गांवणा गांव के पास  सड़क पर बना दलदल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। दलगांव में आयोजित होने वाले भूंडा महायज्ञ के आयोजन स्थल तक सड़क पर अभी से दलदल में वाहन फंसने शुरू हो गए हैं। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के दौरान बारिश रही, तो पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। ऐसे में आम लोगों को भी परेशानी हो सकती है। पुलिस ने मंदिर कमेटी के साथ बैठक करते यातायात में सहयोग का आग्रह किया है। विधायक ने भी लोक निर्माण विभाग को खराब स्थानों को चयनित करके समय पर दुरुस्त करने के लिए कहा है। कांसाकोटी से कुटाड़ा गांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पुरानी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य कई महीनों से चल रहा है। इस दौरान चौड़ा करने के लिए करीब दस किलोमीटर पक्की सड़क खोद दी गई है। अब बारिश के बाद पूरी सड़क पर दलदल बन चुका है। कई स्थानों पर वन-वे ट्रैफिक में भी वाहन फंस रहे हैं। दो दिन बारिश के दौरान गांव के लिए टैंट और अन्य सामान पहुंचाने में जुटे कई छोटे वाहन क्रांसिंग के दौरान फंस रहे हैं। उनको बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा रहा है। यदि मौसम खराब रहा, तो दो से पांच जनवरी के बीच इस सड़क पर वाहनों के फंसने की पूरी संभावना है।

मंदिर कमेटी के साथ बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया है। लोगों से भी आग्रह किया है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक प्रयोग करें। इस सड़क पर ग्रामीणों के उन वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी। गांव में जिनके पास पार्किंग उपलब्ध है। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के लिए क्रेन भी मौजूद रहेगी। - रविंद्र नेगी, डीएसपी रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर दलदल वाले खराब स्थानों को चयनित करने के लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए हैं। विभाग को निर्देश दिए हैं कि खराब स्थानों पर गटका, पत्थर डालपर दलदल को ठीक किया जाए। - मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक, रोहड़ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें