महज तीन घंटे के अंदर ही पूरी हो गई 128 टीमों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
-लिमिट पूरी होने की वजह 50 टीमें रह गई पेंडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पिछले 32 साल से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहे क्रिकेट महाकुंभ सिराज कप का आयोजन इस साल दस जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सिराज कप के आयोजकों ने ऑनलाइन टीमों का पंजीकरण किया। महज तीन घंटों के अंदर ही सिराज कप के लिए 128 टीमों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर दिया, जो सिराज कप के आयोजकों की लिमिट का आंकड़ा था। लिमिट आंकड़े के अलावा 50 टीमें पेंडिंग रह गई हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में भाग लेना था। टीमों की लिमिट पूरी होने के कारण अब इन टीमों का पंजीकरण तभी हो सकेगा, यदि उक्त पंजीकृत टीमों में से कोई टूर्नामेंट में भाग न लेना चाहता हो। सिराज कप के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि इंट्री शुल्क 8,800 रुपये प्रति टीम रखा गया था। इसमें विजेता टीम को तीन लाख सिराज कप और उप विजेता टीम को डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो अन्य टीमों को 15-15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ दर सीरिज, मैन ऑफ दा मैच, बेस्ट कीपर, बेस्ट बेटसमैन, बेस्ट कीपर आदि सभी को बेहतरीन पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आनी के मेला मैदान में 1993 से सिराज कप का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिराज कप की 30 दिसंबर को बैठक होगी। इसमें कई विषयों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। सिराज कप को बेहतर रूप देने के लिए सभी के सुझाव लिए जाएंगे।