रामपुर बुशहर। रामपुर प्रशासन की ओर से अवैध रूप से रामपुर बाजार की गलियों में बैठे सब्जी विक्रेताओं को हटाने के बाद उन्होंने नगर परिषद रामपुर से स्थायी जगह देने की मांग उठाई है। इस समस्या को लेकर नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष सुमन घाघटा, कार्यकारी अधिकारी डीएस नेगी और सब्जी विक्रेताओं के बीच बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी सब्जी विक्रेताओं ने मांग की है कि उन्हें स्थायी जगह उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में सब्जी विक्रेताओं और नगर परिषद रामपुर में कोई सहमति न बनने पर कोई निणर्य नहीं लिया गया। इससे सब्जी विक्रेताओं को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष सुमन घाघटा ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के साथ स्थायी जगह को लेकर चर्चा की गई लेकिन कोई भी सहमति नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि दो दिन के बाद दोबारा बैठक में सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं का जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा।