फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी की चार पंचायतों में बनेंगे पार्क और बगीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल में प्रदेश सरकार की पंचवटी योजना के तहत पार्क और बगीचों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त पार्क और बागीचे विकसित किए जाएंगे। योजना के तहत आनी की चार पंचायतों में पार्कों का निर्माण किया जाएगा। इन पार्कों के बनने से बुजुर्गों और बच्चों को बैठने और खेलने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 14वें वित्त आयोग के तहत न्यूनतम एक बीघा समतल भूमि पर इन पार्कों और बागीचों को विकसित करने की योजना बनाई है। इन पार्कों में आयुर्वेदिक और औषधीय पौधे लगाने के अलावा बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए मनोरंजक उपकरण, पैदल पथ और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
खंड विकास अधिकारी आनी गोपीचंद पाठक ने बताया कि प्रदेश सरकार की पंचवटी योजना के तहत पंचायत स्तर पर पार्कों का निर्माण किया जाएगा। पार्क को विकसित करने में करीब 10 लाख की धन राशि खर्च की जाएगी। आनी उपमंडल की खणी पंचायत में पंचवटी योजना के तहत पार्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी तर्ज पर विकास खंड की बुच्छैर, कराड़ और दलाश पंचायत के लंकागई क्षेत्र का विकास कर पार्क बनाए जाएंगे। योजना के तहत प्रदेश भर में इस वर्ष सौ पार्क बनाए जाएंगे, जिससे हजारों वृद्ध जन लाभान्वित होंगे। ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी विकास खंडों में पार्क और बागीचे विकसित करने की सरकार की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें