फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी बहाल नहीं हुआ वांगतू-काफनू मार्ग

विज्ञापन
वांगतू काफनू मार्ग पर नहीं थम रहा भूस्खलन का सिलसिला। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। जनजातीय किन्नौर जिले में भारी भूस्खलन से बाधित वांगतू-काफनू मार्ग चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग पर यातायात ठप होने से क्षेत्र की पांच पंचायतों की हजारों की आबादी दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। यहां पहाड़ी से बार-बार हो रहा भूस्खलन मार्ग खोलने में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 6 बजे पहाड़ी से चट्टानें खिसकने से भावा संपर्क सड़क छेटेटांग ती यानी झरने के पास बाधित हो गई थी। इससे सड़क किनारे लगी 25 मीटर सड़क की दीवार भी ढह गई है। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और जेएसडब्ल्यू प्रबंधन ने आधा दर्जन के करीब मशीनें और मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं। मगर बार-बार हो रहे भूस्खलन से मार्ग को बहाल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग बाधित होने से भावावैली की कटगांव, यांगपा-1, यांगपा-2, काफनू और क्राबा पंचायत का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द बाधित मार्ग को बहाल करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ प्रमोद नेगी ने बताया कि बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें