फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
रोहड़ू में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते जिला परिषद के अधिकारी और कर्मचारी।
विज्ञापन
रोहडू़। जिला परिषद कर्मचारी व अधिकारी महासंघ ने प्रदेश को चेताया है कि अगर 24 जून तक उनके विभाग में विलय को लेकर कदम नहीं उठाए गए तो वह पैन डाउन हड़ताल करेंगे। इकाई जुब्बल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान बृजमोहन चौहान ने की। इसके बाद संघ ने खंड विकास अधिकारी जुब्बल को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से संघ ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में मुख्यमंत्री के साथ भी महासंघ की बैठक 24 मई को शिमला ओक ओवर में हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री ने सीाी जिला परिषद कर्मचारियों को भरोसा दिया था कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग और सचिव वित्त विभाग को अगली कैबिनेट बैठक में फाइल लाने के लिए कहा था।
इसके बावजूद 26 मई और 6 जून की दो कैबिनेट बैठकों में इसको लेकर कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। संघ का कहना है कि विभाग में नहीं होने के कारण उन्हें कई तरह ेक लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके साथ ही वित्त विभाग ने उन्हें छठे वेतन आयोग के लाभ देने से भी इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें