फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा पर संशय बरकरार, संभावनाओं के लिए फिर रवाना होगा दल

विज्ञापन
श्रीखंड यात्रा मार्ग पर भीमडवारी में बादल फटने से क्षतिग्रस्त हुआ रास्ता। फाइल फोटो
विज्ञापन
मानसून के चलते भीमडवारी से पार्वतीबाग तक का क्षेत्र अति संवेदनशील
विज्ञापन

वीरवार को यात्रा के आयोजन पर नहीं हो पाया अंतिम निर्णय, जल्द होगा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव के भक्तों में मायूसी छा गई है। बीते वर्ष भीमडवारी में बादल फटने से मची तबाही के बाद यात्रा पर आपदा का संकट मंडरा रहा है। यात्रा पर अभी भी संशय बरकरार है। वीरवार को यात्रा के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों से चर्चा के बाद जिला प्रशासन यात्रा करवाने को लेकर अंतिम निर्णय लेगा। आने वाले एक दो दिन में फिर से एक दल श्रीखंड की ओर रवाना होगा और अपनी रिपोर्ट तैयार कर ट्रस्ट को सौंपेगा। श्रीखंड महादेव यात्रा को लेकर पूर्व में आयोजित बैठक में उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता वाले श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट ने 10 से 23 जुलाई तक यात्रा करवाने का निर्णय लिया था। बैठक के बाद यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आवश्यक इंतजाम और रास्तों की संभावनाएं तलाशने के लिए विशेषज्ञों का दल भी भेजा गया। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, राजस्व और वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीमडवारी से लेकर पार्वती बाग तक का क्षेत्र आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील पाया गया। विशेषज्ञों ने मानसून में यहां भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, चट्टानें दरकने और अचानक पानी बढऩे का खतरा जताया है। भीमडवारी से पार्वती बाग तक का रास्ता बीते वर्ष बादल फटने से आई आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और अब वैकल्पिक रास्ता भी क्षतिग्रस्त है। निरीक्षण दल ने 31 जुलाई को उपायुक्त कुल्लू को अपनी रिपोर्ट सौंपी और संभावित खतरे से ट्रस्ट के अध्यक्ष और सदस्यों को अवगत कराया है। इस रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने इस बार की यात्रा को बंद करने की बात कही है। हालांकि अब तक यात्रा पर रोक को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। भीमडवारी में खतरे को देखते हुए यात्रा पर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। अब फिर से विशेषज्ञों के दल को श्रीखंड महादेव की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद जो रिपोर्ट आती है उसी के आधार पर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों के साथ चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि भीमडवारी में संभावित खतरे को देखते हुए फिर से विशेषज्ञों का दल मौके पर भेजा जाएगा। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ न हो इसे देखते हुए यात्रा पर इस बार रोक लगाई जा सकती है। निरीक्षण दल जो रिपोर्ट सौंपेगा, उसी के आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि आपदाग्रस्त भीमडवारी से पार्वती बाग तक का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और वैकल्पिक रास्ता भी टूट गया है। ऐसे में यात्रा पर जाना जोखिमों भरा हो सकता है। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। ट्रस्ट के सदस्यों से चर्चा कर जल्द ही यात्रा को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें