फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाग डुमैहर और गरावग पंचायत में लग रहे अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
लचर सेवा से ग्रामीणों में भारी रोष, व्यवस्था सुधारने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई की बाग डुमहैर और गरावग पंचायत के ग्रामीण लचर बिजली व्यवस्था से परेशान हैं। अघोषित बिजली के कटों से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार विद्दुत बोर्ड के अधिकारियों से भी गुहार लगाई। बावजूद इसके समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों मे बिजली बोर्ड के प्रति भारी रोष है।
ग्रामवासी मोहन चौहान, सुभाष चौहान, कैलाश चौहान, संदीप गांगटा, सुरेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, शेर सिंह ठाकुर, नीरज ठाकुर, मोहन कृष्ण पनैईक, महेंद्र पनैईक, श्याम सुख सांवत, राजिंद्र चौहान, प्रेम सांवत, प्रताप चौहान ने बताया कि हल्की बारिश और हवा के कारण गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इस वजह से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्युत विभाग से कई बार लाइन को दुरुस्त करने और खंबों को दुरुस्त करने के बारे में आग्रह किया गया। मगर विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि दिन भर बिजली कटों के सिलसिला चलता रहता है। इससे ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत लाइन झाड़ियां और सेब के पौधे के बीच में उलझी हुई है। कई खंबे गिरने के कगार पर हैं। इन्हें बदला नहीं गया है। ग्रामीण ने बोर्ड को चेतावनी दी है अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह कार्यालय का घेराव करेंगे।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता वरुण धीमान ने बताया कि मौके का निरीक्षण जल्द किया जाएगा। लाइन को शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें